Sanjay Singh Meet Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो सकता है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और ‘आप’ सांसद संजय सिंह के बीच मुलाकात के बाद अटकलें लग रही हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी संकेत दिया है।
उन्होंने माना है कि दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात यूपी की राजनीति को लेकर ही थी। अखिलेश यादव और संजय सिंह के बीच मुलाकात को लेकर एएनआई से बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक ने कहा कि यह बैठक उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर ही थी।
यह भी पढ़ें -: BJP MLA की धमकी पर बोले दिग्विजय सिंह- आ रहा हूं आपके घर, हिम्मत हो तो मेरे घुटने तोड़ देना
कुछ ही महीने बाद यूपी में होने जा रहे चुनाव से पहले जहां समाजवादी पार्टी को नए साथियों की तलाश है तो ‘आप’ को भी यहां जमीन तलाशने के लिए सहारे की जरूरत है। बुधवार को अखिलेश यादव और आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह के बीच मुलाकात हुई थी। बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी को बाहर करने के लिए दोनों पार्टियां साथ काम करना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें -: ममता बनर्जी से मिले सुब्रमण्यम स्वामी बांधे तारीफों के पुल, अटकले तेज…
‘आप’ नेता की मुलाकात से एक दिन पहले ही सपा ने राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन का ऐलान किया था। संजय सिंह और अखिलेश के बीच मुलाकात के बाद सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा था, ”हां, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आप नेता संजय सिंह ने बुधवार को मुलाकात की। दोनों ही दल 2022 विधानसभा चुनाव में सपा को बाहर करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हैं।
यह भी पढ़ें -: त्रिपुरा में BJP विधायकों ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल, हिंसा पर मुख्यमंत्री से पूछे ये सवाल
यह भी पढ़ें -: आंदोलनकारी किसानों को खालिस्तानी कहने पर कंगना पर मुंबई मे एक औऱ FIR दर्ज
सोर्स – livehindustan.com. Sanjay Singh Meet Akhilesh Yadav