मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक किसान ने अपने लहसुन में आग लगा दी। बताया जाता है कि यह किसान लहसुन की फसल को लेकर मंडी में बेचने आया था। यहां पर जब उसे मनमुताबिक दाम नहीं मिला तो किसान ने गुस्से में आकर बाइक से पेट्रोल निकाला और लहसुन में आग लगा दी। इस दौरान किसान भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे थे। कांग्रेस ने इसको लेकर प्रदेश सरकार को घेरा है।
बताया जाता है कि इस साल मंदसौर में लहसुन की फसल काफी अच्छी हुई है। जी न्यूज के मुताबिक यह किसान उज्जैन जिले से लहसुन की फसल लेकर आया था। इसके लिए उसने 5000 रुपए खर्च किए थे। लेकिन मंडी में उसके लहसुन का दाम केवल 1100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से मिल रहे थे। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने लहसुन को आग को हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें -: खेसारीलाल यादव पर पलटवार करते हुवे पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी और दिया खुला चैलेंज
उधर मंडी में आग लगने की खबर सुनते ही मंडी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। जिस किसान ने अपने लहसुन में आग लगाई है उसका नाम शंकर बताया जा रहा है। उसने बताया कि उसने लहसुन की फसल उगाने में ढाई लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन इसके एवज में उसे सिर्फ 1 लाख रुपए ही मिल रहे थे।
कमलनाथ जी ने आज ही छिन्दवाड़ा में कहा कि मंदसौर में लहसुन की खेती वाले किसान परेशान है , उन्हें उचित दाम नही मिल रहा है और आज ही मंदसौर मंडी में एक किसान ने कम दाम मिलने पर भारत माता की जय बोलते हुए अपनी लहसुन की फसल में आग लगा दी… pic.twitter.com/DWnBInwdze
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) December 18, 2021
यह भी पढ़ें -: लखीमपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की दूसरी जमानत अर्जी भी कोर्ट ने की खारिज
उधर कांग्रेस ने इस मामले पर सवाल उठाया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘कमलनाथ जी ने आज ही छिन्दवाड़ा में कहा कि मंदसौर में लहसुन की खेती वाले किसान परेशान हैं। उन्हें उचित दाम नहीं मिल रहा है और आज ही मंदसौर मंडी में एक किसान ने कम दाम मिलने पर भारत माता की जय बोलते हुए अपनी लहसुन की फसल में आग लगा दी।
यह भी पढ़ें -: रैली मैं छात्रों के हंगामे पर पूर्व IAS का तंज- छात्रों को रुलाओगे तो रैली कैसे कर पाओगे?
यह भी पढ़ें -: स्वर्ण मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी की कोशिस, पिटाई से आरोपी की मौत
सोर्स – livehindustan.com