शिंदे गुट में बगावत की आशंका, संजय शिरसाट ने उद्धव की तारीफ की, 10 मिनट बाद ट्वीट डिलीट

एकनाथ शिंदे गुट में बगावत की बड़ी खबर आई है। विधायक संजय शिरसाट ने मंत्री न बनाए जाने के बाद उद्धव ठाकरे की जमकर तारीफ की है। विधायक संजय ने एक ट्वीट कर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कुटुंभ प्रमुख बताया। हालांकि 10 मिनट बाद ट्वीट को डिलीट भी कर दिया गया। बता दें कि उद्धव ठाकरे आज शाम महाराष्ट्र के लोगों से वर्चुअली बात भी करने वाले हैं। हो सकता है कि इस दौरान उद्धव संजय शिरसाट के इस ट्वीट का जिक्र करें।
विधायक संजय शिरसाट के ट्वीट से ये संकेत मिल रहे हैं कि एकनाथ शिंदे गुट में बगावत होती दिख रही है। बताया जा रहा है कि मंत्री न बनाए जाने के बाद से ही संजय शिरसाट नाराज चल रहे थे। वे तीन बार से विधायक चुने जा रहे हैं। संजय शिरसाट ने संभावना जताई थी कि उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं होने के बाद से वे नाराज चल रहे थे। इस बीच संजय शिरसाट के ट्वीट में उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र कुटुंभ बताना और उनकी तारीफ करना शिंदे गुट में बगावत की गवाही दे रहा है।
ये भी पढ़ें -: महंत और समर्थकों ने की पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश, दो के सिर फोड़े
संजय शिरसाट ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि कई ऐसे जूनियर विधायक हैं जिन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वे तीन बार से विधायक हैं, ऐसे में उनका कैबिनेट मंत्री बनने का चांस पहली बार में ही बनता था। बता दें कि संजय शिरसाट पिछले 38 साल से राजनीति में हैं और वे औरंगाबाद से आते हैं। फिलहाल, एकनाथ शिंदे कैबिनेट में कई मंत्रियों के लिए जगह खाली है।
बताया जा रहा है कि शिंदे गुट और भाजपा को इस बात की आशंका है कि कैबिनेट गठन के बाद कुछ विधायकों की नाराजगी सामने आ सकती है, इसलिए कैबिनेट के कुछ मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाने का सोचा गया था। बता दें कि 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। इसके 40 दिनों बाद कैबिनेट का विस्तार किया गया था। हालांकि कैबिनेट विस्तार के बाद अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है।
ये भी पढ़ें -: अमेरिका के न्यूयॉर्क में सलमान रुश्दी पर हमला, ईरान ने कही थी ये बात…
संजय शिरसाट की ओर से किए गए ट्वीट को 10 मिनट बाद डिलिट कर दिया गया। माना जा रहा है कि उद्धव के तारीफ वाले ट्वीट की जानकारी के बाद एकनाथ शिंदे ने पहल की और ड्रैमेज कंट्रोल करते हुए ट्वीट को डिलीट करा दिया। माना जा रहा है कि शिंदे की ओर से उन्हें आश्वस्त किया गया है कि अगली बार जब भी कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा, तब संजय शिरसाट को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। शिंदे गुट की ओर से कहा गया कि ये ट्वीट टेक्निकल फॉल्ट की वजह से हो गया था।
ये भी पढ़ें -: तेलंगाना BJP विधायक बोले- मुनव्वर फारूकी का शो हुआ तो हम आग लगा देंगे…
ये भी पढ़ें -: RSS और मोहन भागवत ने बदली ट्विटर की डीपी, भगवा झंडा की जगह तिरंगा लगाया, लोग करने लगे थे ट्रोल
ये भी पढ़ें -: आमिर खान के खिलाफ शिकायत दर्ज, लगे है ये आरोप…